स्टार हेल्थ ने एपिस पार्टनर्स और आईसीआईसीआई वेंचर में किया निवेश

चेन्नई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में रिटेल स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाने वाली प्रमुख कंपनी-स्टार हेल्थ और अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (स्टार हेल्थ और कंपनी) ने एपिस ग्रोथ फंड आई, एपिस पार्टनर्स एल एल पी और इंडिया एडवांटेज फंड सिरीज 4 द्वारा संचालित एक निजी इक्विटी फंड तथा आईसीआईसीआइ वेंचर के एक निजी इक्विटी फंड में एक छोटी हिस्सेदारी ली है।

वर्ष 2006 में स्थापित यह कंपनी भारत में रिटेल स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में अग्रणी है और एपिस पार्टनर्स, अफ्रीका और एशिया जैसे उभरते बाजारों में वित्तीय सेवा के क्षेत्र में निजी इक्विटी एसेट प्रबंधक के रूप में सक्रिय है।

आईसीआईसीआइ वेंचर्स भारत में स्थित एक स्पेशलाइज्ड अल्टर्नेटिव एसेट मेनेजर है। यह फर्म पूरी तरह से आईसीआईसीआइ बैंक की सहायक कंपनियों के मालिकाना हक में है, जो कि भारत में निजी क्षेत्र का सबसे बड़े वित्तीय सेवा समूह है। एपिस पार्टनर्स बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं, जिस सूची में सेकोईआ कैपिटल और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड जैसे शेयर धारक हैं।

निवेश पर टिप्पणी करते हुए स्टार हेल्थ के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक वी. जगन्नाथन ने कहा, “यह निवेश हमारी कंपनी की क्षमता और हमारे व्यवसाय की मजबूती दशार्ता है एपिस पार्टनर्स और आईसीआईसीआइ वेंचर के साथ हमारा ये रिश्ता हमें इस प्लेटफार्म को बढ़ाने और मजबूत करने में सहायक होगा जो हमने इंडस्ट्री और हमारे व्यवसाय के हिसाब से काफी कम समय में ही देश के प्रमुख स्वास्थ्य बीमा सेवा के रूप में स्थापित किया है।”

उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं की हम सामान व्यवसायों में वित्तीय तकनीक के असर से जुड़े उनके ज्ञान और कौशल से लाभान्वित होंगे।”

एपिस पार्टनर्स के सह-संस्थापक तथा मैनेजिंग पार्टनर मेटेओ स्टेफनेल ने कहा, “हम स्टार हेल्थ की प्रबंधन टीम के साथ मिल कर बाजार में कंपनी के प्रमुख स्थान को और मजबूत करेंगे।”

आईसीआईसीआइ वेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर और सी ई ओ, प्रशांत पुरकर ने कहा कि स्टार हेल्थ ने जगन्नाथन के नेतृत्व में महत्वपूर्ण वृद्धि की है और हम एपिस पार्टनर्स के साथ उस क्षेत्र में पूंजी निवेश को ले कर प्रसन्न हैं जो तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493