‘स्टीफन हॉकिंग नासा के लंबे समय तक मित्र रहे’

वाशिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग नासा के दीर्घकालिक मित्र रहे और वह एक शानदार ब्रह्माण्ड विज्ञानी और दुनिया भर की पीढ़ियों की प्रेरणा थे।

वाशिंगटन, 15 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग नासा के दीर्घकालिक मित्र रहे और वह एक शानदार ब्रह्माण्ड विज्ञानी और दुनिया भर की पीढ़ियों की प्रेरणा थे।

हॉकिंग बुधवार को दुनिया भर के लोगों को गमगीन कर इस दुनिया से चले गए। वह 76 साल के थे।

नासा के प्रशासक रॉबर्ट लाइटफुट ने बुधवार रात एक बयान में कहा, “आज, दुनिया ने एक असाधारण शख्स खो दिया है, जिसके प्रभाव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।”

बयान के अनुसार, “नासा के दीर्घकालिक मित्र स्टीफन एक उत्साही संप्रेषक थे जो सभी के साथ अपनी खोज के उत्साह को साझा करना चाहते थे।”

नासा के साथ हॉकिंग का संबंध सालों तक चला।

2007 में हॉकिंग ने नासा के केनेडी स्पेसफ्लाइट सेंटर से माइक्रोग्रैविटी (शून्य या अल्प गुरुत्वाकर्षण की स्थिति) में अपनी पहली उड़ान ली। 21 अप्रैल 2008 को हॉकिंग और उनकी बेटी लूसी ने नासा की 50वीं वर्षगांठ पर एक व्याख्यान दिया था।

नासा के विज्ञान मिशन निदेशालय के सहायक प्रशासक थॉमस जुबुचन ने वाशिंगटन स्थित नासा मुख्यालय में कहा, “दुनिया ने अपने समय के सबसे प्रमुख ब्रह्माण्डविद् और खगोल भौतिकीविदों में से एक को खो दिया है लेकिन काम और सपना हमेशा रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493