स्टीवेंस का स्टटगार्ट के कोच पद से इस्तीफा

स्टटगार्ट, 25 मई (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब वीएफबी स्टटगार्ट के कोच हब स्टीवेंस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टीवेंस ने दो बार बुंदेसलीगा खिताब जीतने में टीम की मदद की थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्टीवेंस ने रविवार को इस्तीफा दिया। उन्होंने लगातार दो बार क्लब को बुंदेसलीगा खिताब दिलाने में मदद की थी। स्टीवेंस (61) ने आर्मिन वेह के पद छोड़ने के बाद नवंबर 2014 में क्लब के कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

स्टटगार्ट के खेल निदेशक रॉबिन दत्त ने कहा, “हब ने यहां शानदार काम किया। उन्होंने न केवल हमें लीग में दो बार जीत दिलाई, बल्कि उनके साथ काम करना भी शानदार रहा। इस कारण हम उनके अत्यंत आभारी हैं। लेकिन एक निर्णय लिया गया है और हब क्लब से अलग होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493