‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में टाइगर के साथ दिखेंगे दलजीत

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। वरुण धवन की फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में नजर आए अभिनेता दलजीत सिंह गुजराल को करण जौहर की अगली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में टाइगर श्रॉफ के दोस्त की भूमिका निभाते देखा जाएगा।

दलजीत ने कहा, “मैं अब्दुल्ला की भूमिका में हूं, जो कॉलेज में टाइगर का दोस्ता है। हमारा कॉलेज में एक गैंग है, जिसमें से मैं टाइगर के ज्यादा करीब हूं।”

उन्होंने कहा, “अब्दुल्ला ऐसा किरदार है, जो टाइगर के साथ फिल्में में शरारत करता रहता है। मुझे फिल्म को लेकर बहुत उम्मीदें हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493