‘स्टेइंग एट टमाराज’ 23 मार्च को रिलीज होगी

लंदन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक, गीतकार एवं संगीतकार जॉर्ज एजरा 23 मार्च को अपने अल्बम ‘स्टेइंग एट टमाराज’ को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।

बयान के मुताबिक, अपने पहले अल्बम ‘वांटेड ऑन वॉइएज’ की रिलीज के तीन साल बाद एजरा संगीत की दुनिया में पलायनवाद, सपने देखने वालों, चिंताओ और प्यार जैसे विषयों पर आधारित गानों के संग्रह के साथ वापसी करेंगे, जिन्हें उन्होंने विदेश में रहने और यात्राओं के दौरान लिखा था।

‘स्टेइंग एट टमाराज’ एजरा द्वारा यात्राओं के दौरान लिखी गई है।

एजरा ने कहा, “‘पैराडाइज’ की शुरुआत जीवन के मधुर स्वर से होती है, जिसे मैं कई महीनों तक अपने मन से नहीं निकाल सका और बाद में मैंने किसी से मिलने और प्यार में पड़ने की भावनाओं को दर्शाने वाले गीत लिखने के लिए तैयार हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493