स्टॉकहोम हमले के संदिग्ध हमलावर की सुनवाई आज

स्टॉकहोम, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में शुक्रवार को ट्रक से हमला करने वाले मुख्य संदिग्ध रखमत अकीलोव की मंगलवार को अदालत में सुनवाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वीडन के टेलीविजन एसवीटी के हवाले से बताया कि अकीलोव (39) शुक्रवार दोपहर को स्टॉकहोम में ट्रक से हमला करने के मामले में मुख्य संदिग्ध हैं।

राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख डैन एलेसन ने बताया, “मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा मुख्य संदिग्ध ही आरोपी है जिसने भीड़ पर ट्रक से हमला किया। वह पुलिस की गिरफ्त में है और अदालत में उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।”

पुलिस के मुताबिक, अकीलोव के अलावा पुलिस ने रविवार को एक और शख्स को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों के बीच में संबंध थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493