स्टॉर्मी डेनियल्स के पूर्व वकील जबरन वसूली, धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार

न्यूयॉर्क, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ वयस्क फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के मामले में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले माइकल अवनाटी को दो आपराधिक मामलों में आरोपी बनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है।

माइकल अवनाटी पर कथित तौर पर नाइक से दो करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि की उगाही का प्रयास करने व बैंक धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने सीएनएन से कहा कि अवनाटी को सोमवार को मैनहट्टन से गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, अवनाटी को बाद में 300,000 डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने संघीय अदालत के बाहर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पूरी तरह से दोषमुक्त हो जाएंगे।

शिकायत के अनुसार, अवनाटी ने 19 मार्च को नाइक के अटार्नी से मिले और उन्होंने एनसीएए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कर्मचारियों के कदाचार के आरोपों का खुलासा करने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, अगर नाइक ने उन्हें करोड़ों का भुगतान नहीं किया तो अवनाटी आरोपों का खुलासा एक संवाददाता सम्मेलन में करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493