स्टोक्स के बिना भी खतरनाक इंग्लैंड टीम : जॉनसन

मेलबर्न, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ 2013-14 एशेस सीरीज में आस्ट्रेलिया को 5-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी मिशेल जॉनसन का कहना है कि इस एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स के बगैर भी इंग्लैंड खतरनाक साबित हो सकती है।

उल्लेखनीय है ब्रिस्टल विवाद में शामिल होने के कारण स्टोक्स को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

इस बारे में आस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जॉनसन ने कहा, “भले ही इस सीरीज में स्टोक्स शामिल न हों, लेकिन आस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड को किसी भी रूप में कम नहीं आंक सकती।”

बीबीसी को दिए एक बयान में जॉनसन ने कहा, “लोग ‘नो स्टोक्स, नो इंग्लैंड’ के बारे में भले ही कितना कुछ बोल रहे हों, लेकिन आप इस पर ज्यादा यकीन नहीं कर सकते। आस्ट्रेलिया की टीम किसी भी सूरत में स्टोक्स के बगैर एशेज सीरीज में शामिल होने वाली इंग्लैंड को कमजोर नहीं समझ सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493