स्टोक्स बाहर, वोक्स इंग्लिश टेस्ट टीम में

लंदन, 23 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स श्रीलंका के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सकेंगे। वह चोटिल हैं। उनके स्थान पर क्रिस वोक्स को टीम में शामिल किया गया है।

स्टोक्स की चोट का रविवार का स्कैन किया गया, जिसके बाद उन्हें डरहम में शुक्रवार से होने वाले टेस्ट मैच के लिए आराम करने की सलाह दी गई।

इसी के बाद वोक्स को टीम में शामिल किया गया। वोक्स मंगलवार को टीम के साथ जुड़ेंगे।

इंग्लिश टीम ने हेडिंग्ले में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लिश टीम : एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्सटो, जेस बॉल, स्टुअर्ट ब्रॉड, निक काम्पटन, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, जेम्स विंस और क्रिस वोक्स।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493