स्टोक्स में दोबारा 258 रन बनाने की काबिलियत : कोच बेलिस

केपटाउन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस का मनना है कि टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 258 रनों की पारी को दोहराने की काबिलियत रखते हैं।

केपटाउन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैड क्रिकेट टीम के कोच ट्रेवर बेलिस का मनना है कि टीम के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 258 रनों की पारी को दोहराने की काबिलियत रखते हैं।

अभी हाल ही में ड्रॉ हुए दूसरे टेस्ट मैच में स्टोक्स ने टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 रन बनाए थे। उन्होंने इसके लिए महज 198 गेंदों का सामना किया था।

अपनी शानदार पारी के बाद स्टोक्स ने कहा था, “मैं शायद दोबारा ऐसी पारी नहीं खेल पाऊं।”

लेकिन बेलिस ऐसा नहीं सोचते। समाचार चैनल बीबीसी से गुरुवार को उन्होंने कहा, “यह आखिरी बार नहीं है। यह मुमकिन है कि स्टोक्स ऐसा दोबारा कर सकते हैं। वह अपने करियर के शीर्ष पर हैं।”

मैच के दौरान स्टोक्स ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेम्बा बवुमा को अपशब्द कहे थे। इस पर बेलिस ने स्टोक्स का बचाव किया है।

उन्होंने कहा, “वह जुनूनी खिलाड़ी हैं। अनुभव के साथ वह इन सब पर काबू पा लेंगे।”

इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच जीत कर श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493