लंदन, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टोक सिटी के दिग्गज चार्ली एडम ने शनिवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास के महानतम गोलों में से एक को अंजाम दिया है। एडम ने 65 गज से गोल किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एडम के इस अद्भुत गोल के बावजूद स्टोक सिटी को चेल्सी के खिलाफ 1-2 से हार मिली।
एडम का गोल 44वें मिनट में उस समय सामने आया, जब उनकी टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। अपने जोरदार शॉट से एडम चेल्सी के गोलकीपर थिबाउट कोर्टियस को छकाने में सफल रहे।
इसके बाद हालांकि चेल्सी ने 62वें मिनट में लोइक रिमे के गोल की मदद से जीत हासिल कर ली।
dharmpath.com dharmpath