स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी चेताया

वाशिंगटन-अमेरिका और ईरान में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों देशों को लड़ते हुए 6 महीने बीत चुके हैं और अभी तक शांति का कोई रास्ता नहीं निकला है. इस बीच अमेरिका ने मंगलवार की शाम (ईरान के समयानुसार) उस पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इन हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर बताया कि ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सी-माइन्स बिछाने की कोशिश की जा रही थी, जिसे अमेरिका ने कामयाबी के साथ रोक दिया है.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी टारगेट के खिलाफ ताजा हमले किए गए. उन्होंने इन हमलों को बड़ा और शक्तिशाली बताया. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘जब हम यह बात कर रहे हैं, ठीक इसी समय यूनाइटेड स्टेट (अमेरिका) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहा है. ये हमले बड़े और शक्तिशाली हैं. और यह ईरानियों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (जलडमरूमध्य) में समुद्री बारूदी सुरंगें (सी-माइन्स) बिछाने की असफल कोशिश- जिसमें फिलहाल कोई सी-माइन्स नहीं है (उन्हें पूरी तरह से हटा दिया गया है या विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया है!)’ ट्रंप का यह पोस्ट भारतीय समयानुसार मंगलवार रात के समय में आया था.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493