स्नूकर : भारतीय दल की अगुवाई करेंगे आडवाणी

बेगलुरू, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के शहर कराची में 6 से 15 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड 6-रेड व्यक्तिगत एवं टीम स्नूकर चैम्पियनशिप में पंकज आडवाणी भारतीय दल की अगुवाई करेंगे।

आडवाणी को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है।

भारत टीम पुरुष चैम्पियनशिप के लिए दो सदस्यीय पांच टीमें उतार रहा है।

भारतीय टीमें :

पुरुष : पंकज आडवाणी, फैजल खान, सौरव कोठारी, कमल चावला, मनन चंद्रा, वरुण मदन, धमेंद्र लिली, वरुण कुमार, राहुल सचदेव और केतन चावला।

महिला : आमी कमानी, विद्या पिल्लई, चित्रा मागीमैराज, उमादेवी आर. सुनीति दामिनी, नीता सांघवी और आरांता सांचेज।

पुरुष टीमें :

1. आडवाणी-मदन

2. फैजल-लिली

3. चंद्रा-कमल चावला

4. शाहबाज अदिल खान-कोठारी

5. सचदेव-केतन चावला

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493