स्नूकर : सेमीफाइनल में हारीं वर्षा

बुखारेस्ट, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की वर्षा संजीव वर्ल्ड अंडर-21 स्नूकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सिरिपापोर्न नुआनथाखामजाम के हाथों 0-4 से हार गईं।

नुआनथाखामजाम बाद में रविवार को ही हुए फाइनल मैच में हमवतन नुचारात वोंगहारुथाई को हराकर खिताब जीतने में भी सफल रहीं।

पुरुष वर्ग का खिताब थाईलैंड के ही बूनयारिट कीट्टिकुन ने जीता। कीट्टिकुन ने वेल्स के जेमी क्लार्क को 8-7 से हराकर खिताबी जीत हासिल की और इस दौरान उन्होंने पहले फ्रेम में 104 का सर्वोच्च ब्रेक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493