स्नैपडील ने जेसन कोठारी को फ्रीचार्ज का सीईओ नियुक्त किया

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। ई-कामर्स की प्रमुख कंपनी स्नैपडील ने सोमवार को अपनी डिजिटल भुगतान सेवा फ्रीचार्ज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर जेसन कोठारी की नियुक्ति की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “सीईओ की भूमिका के अलावा जेसन स्नैपडील में मुख्य रणनीतिकार और निवेश अधिकारी की भूमिका निभाते रहेंगे। वह फ्रीचार्ज के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे।”

स्नैपडील के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कुनाल बहल ने कहा, “हम फ्रीचार्ज की सफलता और दृष्टिकोण के प्रति वचनबद्ध हैं। जेसन एक मजबूत, रणनीतिक और बहुमुखी व्यापारी नेता और उद्यमी हैं, जो पहले दो सफल कंपनियों के सीईओ रह चुके हैं।”

कोठारी साफ्टबैंक समर्थित ऑनलाइन रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंग डॉट काम और मनोरंजन कंपनी वैलियंट इंटरटेनमेंट कंपनी के सीईओ रह चुके हैं।

कोठारी ने कहा, “भारत में डिजिटल भुगतान के 2025 तक एक हजार अरब डॉलर से ज्यादा होने की संभावना है। मैं फ्रीचार्ज की प्रतिभावान टीम में शामिल होकर उत्साहित हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि डिजिटल भुगतान की क्रांति में फ्रीचार्ज की महत्वपूर्ण भूमिका बनी रहेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493