स्नैपडील ने बहुभाषी प्लेटफॉर्म लांच किया

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्राहकों को पसंदीदा भाषा में खरीदारी की सुविधा देने के लिए ऑनलाइन कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने मंगलवार को अपना बहुभाषी इंटरफेस लांच किया। कंपनी ने यह जानकारी यहां एक बयान में दी।

मंगलवार से मोबाइल पर स्नैपडील को इंटरफेस हिंदी और तेलुगू भाषा में उपलब्ध होगा।

बयान के मुताबिक, 26 जनवरी से यह अंग्रेजी और 11 भारतीय भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, गुजराती, तमिल, मराठी, बांग्ला, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, असमी और पंजाबी में उपलब्ध हो जाएगी।

बयान के मुताबिक, “इस कदम के साथ स्नैपडील की पहुंच देश के 13 करोड़ अतिरिक्त स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक हो गई।”

बंसल ने कहा, “बहुभाषी होने का फैसला हमने अपने उपयोगकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493