लंदन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग टॉटेनहम हॉट्सपर के डिफेंडर कैमरॉन कार्टर विकेर्स ने शुक्रवार को इप्सविक टाउन के साथ लोन पर आधारित करार किया।
इप्सविक टाउन ने एक बयान में कहा, “20 साल के डिफेंडर ने हमारे साथ हॉट्सपर से लोन पर आधारित करार किया है। “
इस करार को लेकर कार्टर ने कहा, “मैंने सोचा था कि मैं एक सीजन के लिए शेफील्ड जाउंगा लेकिन मुझे इप्सविक का प्रस्ताव मिला, जिसे मैं नकार नहीं सका। यह सब बहुत जल्दी से हो गया। मेरे लिए यह काफी रोचक प्रस्ताव था। यह एक बड़ा क्लब है और मैं इसके लिए योगदान देना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath