स्पाइक ली ने ऑस्कर में प्रिंस को श्रद्धांजलि दी

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्मकार स्पाइक ली ऑस्कर अवार्ड समारोह 2019 में अलग फैशनेबल अंदाज में नजर आए, जहां उन्होंने दिवंगत गायक-गीतकार प्रिंस को गोल्ड प्रिंस सिंबल नेकलेस के साथ श्रद्धांजलि दी।

नेकलेस में ओपल और हीरे जड़े हुए थे।

ली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “मेरा दिल जानता है कि मेरे भाई प्रिंस ‘इट्स गोन्ना बी अ ब्यूटीफुल नाइट’ गाते हुए आज मुझे देख रहे हैं।”

ली ने वैसा ही ‘लव’ और ‘हेट’ रिंग पहन रखा था जैसा कि एक बार रेडियो रहीम ने ली के कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘डू द राइट थिंग’ में पहना था।

जब ली की फिल्म ‘ब्लैकक्लैंसमैन’ को रूपांतरित पटकथा के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता घोषित किया गया तो उन्होंने कहा, “2020 का राष्ट्रपति चुनाव नजदीक है। आइए, हम सब एकजुट हो जाएं, आइए हम सब इतिहास के सही पक्ष की ओर हो जाएं। प्यार बनाम नफरत के बीच नैतिक विकल्प चुनें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493