‘स्पाइडर’ के निर्माताओं ने फुटेज लीक की खबरों का खंडन किया

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी तमिल-तेलुगू द्विभाषी फिल्म ‘स्पाइडर’ के निर्माताओं ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि फिल्म की फुटेज लीक हो गई है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कोई फुटेज लीक नहीं हुई है। हमने सुनिश्चित किया है कि ऐसा कुछ न हो। आप अखबारों में या ऑनलाइन जो कुछ भी पढ़ रहे हैं वह सब बिल्कुल निराधार है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में खबरें आई थीं कि फिल्म से कुछ दृश्य और एक गीत का कुछ हिस्सा लीक हो गया है।

ए.आर. मुरुगदौस द्वारा निर्देशित ‘स्पाइडर’ में महेश एक खुफिया जांच अधिकारी की भूमिका में हैं।

इस फिल्म के साथ मुरुगदौस और महेश पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

खबर है कि फिल्म काफी बड़े बजट पर बन रही है और यह जैव आतंकवाद पर आधारित है। इसमें अभिनेता-फिल्मकार एस .जे सूर्या एक खलनायक की भूमिका में हैं।

रकुल प्रीत सिंह फिल्म की नायिका हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493