नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (उड़ान) के तहत तीसरी उड़ान हैदराबाद-पुडुच्चेरी-हैदराबाद मार्ग पर 16 अगस्त से शुरू करेगी।
एयरलाइन ने बताया कि इस मार्ग पर बॉमबार्डियर क्यू400 विमान को चलाया जाएगा, जिसमें 78 यात्री बैठ सकते हैं।
सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत स्पाइसजेट के 6 प्रस्तावों और 11 मार्गो को मंजूरी दी गई है।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “मंजूर प्रस्तावों में से चार के तहत आदमपुर, कांडला, पुडुच्चेरी और जैसलमेर से उड़ान शुरू की जाएगी, जहां से पहली बार किसी उड़ान की शुरुआत होगी। वहीं, पोरबंदर और कानपुर में उड़ान की शुरुआत होने से वहां से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।”
कंपनी ने मुंबई-पोरबंदर-मुंबई और मुंबई-कांडला-मुबई मार्ग पर अपनी उड़ानें 10 जुलाई से ही शुरू कर दी हैं।
dharmpath.com dharmpath