नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि ग्रीष्म ऋतु के लिए तैयार नई सारणी में उसने उड़ानों की संख्या बढ़ा दी है।
अतिरिक्त उड़ानें दिल्ली-चण्डीगढ़, दिल्ली-अमृतसर और दिल्ली-धर्मशाला मार्ग पर 10 मई से संचालित की जाएगी।
स्पाइसजेट की वरिष्ठ वाणिज्य उपाध्यक्ष शिल्पा भाटिया ने कहा, “स्पाइसजेट का लोड फैक्टर लगातार 10 महीने तक सर्वाधिक रहा। हमारी नई सारणी छुट्टियों के मौसम में प्रमुख मार्गो पर बढ़ने वाली मांग की पूर्ति करने में मदद करेगी।”
dharmpath.com dharmpath