नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को एक नया प्रमोशनल किराया पेश किया। इसके तहत पश्चिम और दक्षिण भारत के यात्री न्यूनतम 1,899 रुपये के किराये पर यात्रा कर सकेंगे।
विमानन कंपनी ने अपने बयान में कहा कि रेड हॉट फेयर्स किराया योजना मुंबई-गोवा, अहमदाबाद-मुंबई, बेंगलुरू-हैदराबाद, चेन्नई-बेंगलुरू, पुणे-बेंगलुरू और अन्य मार्गो पर लागू की गई है।
बयान के मुताबिक ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के मॉडल पर आधारित यह योजना तीन दिनों- 6 से 8 जुलाई तक के लिए लागू है। इस दौरान लिए गए टिकट पर 15 जुलाई से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकेगी।
कंपनी रोज 252 उड़ानें संचालित करती है और 34 भारतीय और सात विदेशी गंतव्यों के लिए अपनी सेवा देती है।
dharmpath.com dharmpath