स्पाइसजेट ने पूर्ण महिला चालक दल उड़ानें संचालित की

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा कि वह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर 16 संपूर्ण महिला चालक दल वाली उड़ानों का संचालन कर रही है।

विमानन कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर कहा, “संपूर्ण महिला चालक दल वाली ऐसी पहली उड़ान बंबार्डियर क्यू400 उड़ान, एसजी1 ने सुबह तड़के 12.40 बजे चेन्नई से कोलंबो के लिए उड़ान भरी। इसकी कमांडर थीं आरती पुष्पला, केबिन क्रू प्रभारी थीं शीबा सिंह और चालक दल के अन्य सदस्यों में महिलाएं ही थीं।”

स्पाइसजेट के फ्लाइट सपोर्ट सेंटर की सुबह की पाली में भी सभी कर्मचारी महिलाएं थीं, जिसका नेतृत्व कर रही थीं अदिति चौहान।

विमानन कंपनी ने अपना आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी चार चुनी हुई महिला कर्मचारियों को संचालन के लिए सौंप दिया। यह पूरे दिन की कवायद थी, जिसमें उन्होंने उड्डयन में महिलाओं की स्थिति पर आने वाले सवालों का जवाब दिया।

इस बीच वैश्विक डायग्नोस्टिक श्रंखला एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने भी दिल्ली की पांच महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने जीवन की तमाम कठिनाइयों पर जीत हासिल कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

कंपनी ने कहा कि पांचों महिलाओं को महंगी श्रेणी सर्विकल कैंसर स्क्रीनिंग सुविधा दी गई और आजीवन एसआरएल प्रीमियम हेल्थ स्क्रीनिंग पैकेज प्रदान किया गया।

सम्मानित की जाने वाली महिलाओं में शामिल रहीं एसिड हमले से जूझने वाली सोनिया चौधरी, समाज सेविका अंजिना राजागोपालन, घरेलू हिंसा से जूझने वाली अन्ना मैरी लोप्स, कैब चालक आंकारी और कैंसर से जूझने वाली रजनी भगत अरोड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493