स्पाइसजेट ने शुरू की ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’ शुरू कर दी है। इसके तहत चुने हुए गंतव्यों के लिए घरेलू उड़ानों के लिए एकतरफा किराया 769 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2,469 रुपये से शुरू होगा।

विमानन कंपनी के मुताबिक, सोमवार को शुरू हुई चार दिवसीय सेल 25 जनवरी तक जारी रहेगी और इसके तहत 12 दिसंबर तक यात्रा की जा सकेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493