‘स्पाइस गर्ल्स’ ने 16 साल बाद रिकॉर्ड किया नया गाना

लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। मशहूर गर्ल्स बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ ने 16 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद मिलकर अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया है।

वेबसाइट ‘डेलीमिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैंड में गायिका गैरी हॉर्नर, मेल बी और एमा बन्टन शामिल हैं। ये सब इस सप्ताह यहां ‘डीप प्ले स्टूडियो’ में एक सीक्रेट संगीत सत्र में जुटीं। बैंड की बाकी सदस्य मेल सी व विक्टोरिया बेकहम इस संगीत सत्र से नदारद रहीं।

‘स्पाइस गर्ल्स’ के पूर्व निर्माता एलियोट केनेडी ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें लिखा, “यह दिन ऐतिहासिक किताबों में दर्ज करने के लिए है। 20 साल तक यह नहीं हुआ। उपयुक्त दोस्ती।”

मेल बी ने पूरे बैंड की एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की और लिखा, “मैं कहती हूं ऊलालाला।”

बैंड का नया एकल गीत व अल्बम इस साल के आखिर में रिलीज होने उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493