लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पॉप गर्ल्स बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ की तीन सदस्यों को एक टेलीविजन डोक्यूमेंट्री में लिए जाने की योजना है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बैंड सदस्य मेल बी, गेरी होर्नर एवं एमा बन्टन अपने बैंड की 20वीं सालगिरह पर एक सीरीज में नजर आएंगी।
समाचारपत्र ‘द सन’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “पॉप की दुनिया में स्पाइस गर्ल्स की वापसी एक बड़ी खबर है, इसलिए इसमें कोई हैरानी नहीं है कि बैंड सदस्या अपनी लोकप्रियता का अधिकतम लाभ उठाना चाहती हैं।”
सूत्र ने कहा, “निश्चित रूप से इसे देखने वाले बहुत दर्शक हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसके अधिकार पाने के लिए बीबीसी, आईटीवी एवं स्काई भिड़ेंगे।”
स्पाइस गर्ल्स पर टेलीविजन डोक्यूमेंट्री आने की खबर संगीत सम्राट साइमन कोवेल के यह खुलासा करने के बाद आई है कि वह एक अल्बम बनाने के लिए बैंड को एकजुट करने को ‘उतावले’ हैं।
dharmpath.com dharmpath