स्पाइस जेट ने दुबई के लिए हैदराबाद व जयपुर से शुरू की विमान सेवा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा मुहैया करानेवाली कंपनी स्पाइस जेट ने हैदराबाद और जयपुर से दुबई के लिए 16 फरवरी से दो नई उड़ानें शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की।

कंपनी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वाणिज्य) शिल्पा भाटिया ने कहा, “हम महानगरों से इतर शहरों जैसे जयपुर में अपार संभावनाएं देखते हैं, जहां लोग अधिक से अधिक उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं। हैदराबाद-दुबई के बीच उड़ान की भी काफी मांग थी।”

भाटिया ने बयान में कहा, “इन उड़ानों के शुरुआत के साथ मध्यपूर्व में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में दुबई एक महत्वपूर्ण बाजार है। हमारा उद्देश्य अपने ग्राहकों को बेहतर व अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प मुहैया कराना है।”

एयरलाइन के मुताबिक, इन दो उड़ानों की शुरुआत से देश के 10 शहर प्रतिदिन दुबई से जुड़ेंगे।

इसके अलावा, एयरलाइन ने जयपुर व दुबई के बीच भी एक उड़ान शुरू करने की घोषणा की है, जिसका एक तरफ का किराया 6,499 रुपये होगा।

हैदराबाद से दुबई के बीच का किराया 7,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि दुबई से हैदराबाद के बीच का किराया 7,199 रुपये से शुरू होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493