स्पेक्ट्रम नीलामी : 18वें दिन बोली 109000 करोड़ रुपये तक पहुंची

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दूरसंचार स्पेक्ट्रम ई-नीलामी के 18वें दिन मंगलवार को बोली राशि 1,09,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। नीलामी चार मार्च से चल रही है।

18वें दिन सात चरणों की नई बोली लगी।

सोमवार को 17 दिन 104वें चरण की बोली पूरी होने पर दूरसंचार कंपनियों ने कुल 1,05,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जताई थी।

दूरसंचार विभाग ने यहां एक बयान में कहा, “सभी बैंडों में बोलियां लगाई जा रही हैं। नीलामी के 18वें दिन बोली में तेजी देखी गई। 1800 मेगाहट्र्ज तथा 800 मेगाहट्र्ज बैंड में जोर-शोर से बोलियां लग रही हैं।”

बयान के मुताबिक, “110वें चरण के अंत में करीब 89 फीसदी स्पेक्ट्रम बोली लगाने वालों को अस्थायी तौर पर आवंटित किए जा चुके हैं। 110वें चरण की समाप्ति पर बोली लगाने वालों ने 1,09,000 करोड़ रुपये से अधिक की अस्थायी राशि की प्रतिबद्धता जताई है।”

दूरसंचार विभाग के मुताबिक, “बोलियों में प्रतिस्पर्धा के जारी रहने की उम्मीद है। अभी भी स्पेक्ट्रम का बिकना बाकी है। बुधवार 25 मार्च को सुबह नौ बजे से फिर से बोली लगेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493