स्पेनिश कप के अंतिम-16 दौर में लेवांते

वालेंसिया, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब लेवांते ने स्पेनिश कप में खेले गए मैच में लुगो पर जीत हासिल कर अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

लेवांते ने अंतिम-32 दौर के दूसरे चरण के मैच में लुगो क्लब को 2-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चरणों के औसतन परिणाम के तहत लेवांत ने लुगो पर 3-1 की जीत हासिल की है।

पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमों को बढ़त हासिल करने के लिए संघर्ष करते देखा गया लेकिन दोनों ही टीमें इसमें असफल रहीं।

इसके बाद, दूसरे हाफ में काफी समय तक दोनों टीमों के बीच यह संघर्ष जारी रहा। 80वें मिनट में कोक ने रोबर से मिले पास को गोल में तब्दील कर लेवांते का खाता खोला।

अतिरिक्त समय में रफाएल ड्वामेना ने (93वें मिनट) गोल कर लेवांते को लुगो के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493