मलागा (स्पेन), 9 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब मलागा ने विंटर ट्रांसफर विंडो में खरीदे तीन नए खिलाड़ियों को प्रस्तुत किया। यह खिलाड़ी अल्जीरिया के मिडफील्डर मेहदी लाकेन, नाइजीरिया के फारवर्ड इसाक सक्सेस और बेल्जियम के मिडफील्डर मैक्सिमे लेस्टीन हैं।
समाचार एजेंसी एफे ने क्लब के हवाले से बताया कि क्लब के खेल निदेशक मारियो हुसिलोस ने संवाददाता सम्मेलन में इन खिलाड़ियों को आधिकारिक रूप से प्रस्तुत किया।
लाकेन ने संवाददाताओं से कहा, “मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। हमें परिशानियों का पता है लेकिन हमें उम्मीद हैं कि टीम आगे बढ़ेगी।”
मलागा स्पेनिश लीग की अंक तालिका में 13 अंकों के साथ आखिरी पाएदान पर है।
dharmpath.com dharmpath