‘स्पेनिश टीम को टीवी पर खेलते देखता था, अब उसके लिए खेलता हूं’

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 में तुर्की के खिलाफ स्पेन की 3-0 की जीत में दो गोल करने वाले स्ट्राइकर अल्वारो मोराता ने कहा है कि उनके लिए अब तक यकीन करना मुश्किल है कि वह उनके खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं, जिन्हें वह कभी टीवी पर खेलते देखा करते थे।

युवेंतस और रियल मेड्रिड के इस 23 साल के पूर्व स्ट्राइकर ने कहा, “मैं टीम के लिए बहुत खूश हूं। इन मैचों से पहले मैं स्पेन को खेलते हुए देखता था लेकिन अब मैं यहां हूं। यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है।”

मोराता ने स्पेन के लिए कुल 11 मैच खेले हैं और पांच गोल किए हैं। मोराता कहते हैं कि वह अपने इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखने के लिए खूब मेहनत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493