स्पेनिश फारवर्ड प्रेडो ने चेल्सी के साथ करार किया

लंदन, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले फारवर्ड प्रेडो रोड्रिग्वेज के साथ करार की घोषणा की।

लंदन, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले फारवर्ड प्रेडो रोड्रिग्वेज के साथ करार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक करार की शर्तो पर गुरुवार को सहमति बनी।

28 साल के प्रेडो ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए तीन चैम्पियंस लीग और पांच ला लीगा खिताब जीते हैं। इसके अलावा स्पेन के लिए खेलते हुए वह यूरोपीयन और विश्व चैम्पियन रहे हैं।

बार्सिलोना के प्रसिद्ध ला मासिया यूथ अकादमी की उपज प्रेडो ने 2008 में पहली बार बार्सिलोना की सीनियर टीम के लिए मैच खेला था।

प्रेडो ने इस करार को लेकर खुशी जाहिर की है। प्रेडो ने कहा, “मैं चेल्सी आकर खुश हूं। मैं यहां अपने करियर को नए सिरे से शुरू करूंगा और चेल्सी के लिए अधिक से अधिक खिताब जीतने का प्रयास करूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493