स्पेनिश लीग : अलावेस ने ग्रेनाडा को 3-1 से दी मात

विटोरिया (स्पेन), 27 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब अलावेस ने अपने घर में इस सत्र की पहली जीत दर्ज की है। उसने स्पेनिश लीग के मुकाबले में ग्रेनाडा को 3-1 से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर आ गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेजबानों मे मैच की अच्छी शुरुआत की और चौथे मिनट में ही गोलपोस्ट पर निशाना दागा, लेकिन गोल करने में नाकामयाब रही।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। अलावेस ने दूसरे हाफ में भी अपनी आक्रामकता को बनाए रखा और इस बार उसे सफलता भी मिली।

52वें मिनट में ईडगर मेंडेज ने अलावेस के लिए गोल कर उसे आगे कर दिया। टीम का दूसरा गोल 66वें मिनट में आया। कामारासा ने ग्रेनाडा के डिफेंडर उचे को छकाते हुए टीम के लिए दूसरा गोल दागा।

78वें मिनट में क्रावेट्स ने ग्रेनाडा के लिए गोल दाग राहत की सांस दिलाई। लेकिन वह बराबरी नहीं कर सकी।

इंजुरी समय में डेयवर्सन ने अलावेस के लिए एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493