स्पेनिश लीग : इस्पानयोल-लेवांते का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ

कोर्नेल दे लोब्रेगाट (स्पेन), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के मैच में इस्पानयोल पूरे समय लेवांते पर हावी थी, लेकिन इसके बाद भी वह मुकाबला गोलरहित ड्रॉ कराने के लिए बाध्य हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेजबान टीम को शुक्रवार को खेले गए मैच में कई मौके मिले, लेकिन वह किसी को भी गोल में नहीं बदल पाई। उसने हालांकि मैच खत्म होने से नौ मिनट पहले गेंद को नेट में डाल दिया था, लेकिन इसे गोल करार नहीं दिया गया।

इस्पानोयल की कोशिश शुरुआती मिनटों में ही गोल कर लेवांते को बैकफुट पर धकेलने की थी, लेकिन मेहमान टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए इस्पानायोल की रणनीति पर पानी फेर दिया।

लियो बापटिस्टाओं के पास इस्पानयोल को 62वें मिनट में बढ़त दिलाने का मौका मिला था, लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के ऊपर खेल बैठे।

12 मिनट बाद इस्पानयोल के सर्जी डारडेर ने शानदार किक लगाई लेकिन गेंद क्रॉस बार से लग कर वापस आ गई और उनकी टीम के साथी सर्जियो गार्सिया रिबाउंड पर गोल करने में असफल रहे।

81वें मिनट में जेरार्ड मोरेनो ने शानदार हेडर मारते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाला लेकिन रेफरी ने फाउल देते हुए इस गोल कर रद्द कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493