स्पेनिश लीग : ईबर ने रियल सोसिदाद को 2-0 से हराया

ईबर (स्पेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब ईबर ने शनिवार को स्पेनिश लीग के मुकाबले में रियल सोसिदाद को 2-0 से मात दी।

इस जीत के साथ ही वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ईबर के लिए पहला गोल सोसिदाद के असिएर इलारामेंदी ने किया। उन्होंने 57वें मिनट में आत्मघाती गोल कर ईबर को एक गोल की बढ़त दिला दी।

नौ मिनट बाद पुर्तगाल के टिआगो मानुए बेबे ने ईबर के लिए दूसरा गोल किया।

इस जीत के बाद ईबर के 10 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं सोसिदाद सात अंकों के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है।

बार्सिलोना और रियल मेड्रिड के 13-13 अंक हैं, लेकिन बार्सिलोना गोल अंतर के मामले में मेड्रिड से आगे होने के कारण शीर्ष पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493