स्पेनिश लीग : एइबर ने विलारियल को 1-0 से हराया

एइबर (स्पेन), 1 मार्च (आईएएनएस)। एइबर ने स्पेनिश लीग के 26वें दौर में विलारियल को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ एइबर ने लीग सूची में सातवां स्थान हासिल किया है।

एइबर इस प्रकार से लीग सूची में छठे स्थान पर काबिज विलारियल से तीन अंक पीछे है।

इस मैच में एइबर के लिए एकमात्र गोल किके ने किया था। 16वें मिनट में लियोन से मिले पास को किके ने सफल रूप से विलारियल के नेट पर पहुंचाया और टीम को 1-0 की बढ़त दी।

विलारियल के पास 32वें मिनट में गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन उनाल की किक से लगी फुटबाल गोल पोस्ट को ऊपर से निकल गई। इसके बाद गोल करने का एक और अवसर भी उनाल चूक गए।

दूसरे हाफ में भी विलारियल के खिलाड़ियों के पास गोल करने के मौके आए, लेकिन वे इन मौकों को भुना नहीं पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493