स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने आईबार से खेला ड्रॉ

मेड्रिड, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने शनिवार को यहां वांदा मेट्रोपॉलिटानो स्टेडियम में लीग के चौथे दौर के एक कड़े मुकाबले में आईबार के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

इस ड्रॉ के साथ एटलेटिको तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। 2018-19 सीजन के चार मैचों में एटलेटिको ने केवल एक जीत दर्ज की है जबकि उसे दो ड्रॉ और एक हार भी झेलनी पड़ी है।

एटलेटिको ने मैच की दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया। मेजबान टीम ने लगातर हमले किए लेकिन वह विपक्षी टीम के गोलकीपर डिमित्रोविक को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ में भी एटलेटिको ने गेंद पर अधिक नियंत्रण रखते हुए मेहमान टीम के डिफेंस पर दबाव में डाले रखा। मेजबान टीम ने पहले हाफ से बेहतर खेल दिखाया लेकिन मैच का पहला गोल आईबार के खिलाड़ी ने किया।

मैच के 87वें मिनट में सर्गी एनरिच ने गोल करके मेहमान टीम को अप्रत्याशित बढ़त दिला दी।

एक गोल से पिछड़ने के बाद भी एटलेटिको ने हार नहीं मानी और 19 वर्षीय बोर्जा गार्सेस ने इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493