स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने बार्सिलोना को ड्रॉ पर रोका

मेड्रिड, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। लुइस सुआरेज की ओर से दूसरे हाफ में मारे गए गोल के दम पर एटलेटिको मेड्रिड ने बार्सिलोना को स्पेनिश लीग में खेले गए मैच में ड्रॉ पर रोका।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों टीमों के बीच शनिवार रात को खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ पर रहा।

बार्सिलोना ने हालांकि, पहले हाफ में सॉल निगुएज (21वें मिनट) की ओर से दागे गए गोल के दम पर अपना खाता खोला। टीम ने पहले हाफ की समाप्ति कर इस बढ़त को बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में संघर्ष करने के बाद सुआरेज ने 82वें मिनट में गोल किया और एटलेटिको का खाता खोल स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद दोनों टीमों के बीच जीत हासिल करने के लिए संघर्ष जारी रहा, लेकिन दोनों ही टीमें इसमें असफल रही।

मैच के अंतिम मिनट में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को गोल का मौका मिला था, लेकिन वह उसे एटलेटिको के नेट तक पहुंचाने में असफल रहे। इस कारण दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493