स्पेनिश लीग : एटलेटिको ने लेवांते को 1-0 से हराया

मेड्रिड, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के 19वें दौर के मैच में एटलेटिको मेड्रिड ने रविवार रात यहां लेवांते को 1-0 से पराजित किया।

लेवांते के खिलाफ मैच का एकमात्र को करिश्माई फ्रेंच फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन ने दागा। एटलेटिको को इस सीजन पिछले 16 लीग मुकाबलों में एक भी हार नहीं झेलनी पड़ी है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अपने घरेलू मैदान पर खेल रही एटलेटिको को एक गोल करने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।

इस करीबी जीत के बाद एटलेटिको 38 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है जबकि इस हार के बाद लेवांते 23 अंकों के साथ 11वें स्थान पर मौजूद है। शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना के 43 अंक हैं।

पहले हाफ में एटलेटिको का खेल दमदार रहा। मेजबान टीम ने लगातार अटैक किए लेकिन वे लेवांते के गोलकीपर को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए।

मैच के 57वें मिनट में एटलेटिको का पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलकर ग्रीजमैन ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493