स्पेनिश लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की संन्यास की घोषणा

ला पालमास (स्पेन), 8 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी लास पालमास क्लब के मिडफील्डर जुआन कार्लोस वालेरोन ने संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि वह इस सत्र के अंत में 40 की उम्र में संन्यास लेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वालेरोन ने शनिवार को कहा कि उनके करियर का अंत शानदार रहा। उनके क्लब ने पिछले साल ली लीगा में स्थान हासिल किया और वह अगले सत्र में भी लीग में खेलेगी।

वालेरोन ने ला लीगा में रियल मार्लोका, एटलेटिको मेड्रिड और डेर्पोटिवो ला कोरूना के साथ 400 से ज्यादा मैच खेले हैं। उन्होंने जिस क्लब के साथ पर्दापण किया था, उसी के साथ वह अपने करियर का अंत कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493