गिरोना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने ही घरेलू मैदान पर खेल रहे गिरोना क्लब को अपने खिलाड़ियों की ओर से की गई गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा।
स्पेनिश लीग में शनिवार रात को छठे दौर में खेले गए मुकाबले में गिरोना की गलतियों से बार्सिलोना को जीत मिली।
एस्तादियो म्युनिसिपल डी मोंटिविली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गिरोना के खिलाड़ियों ने न केवल एक बार, बल्कि दो बार गलती की और इसका फायदा उठाकर बार्सिलोना ने 3-0 से जीत हासिल की।
मुकाबले के पहले हाफ में अदय की ओर से 17वें मिनट में अपने ही पाले में किए गए गोल का फायदा बार्सिलोना ने उठाया और 1-0 से बढ़त ली।
इसके बाद दूसरे हाफ में गिरोना के लिए प्रयास करते हुए 48वें मिनट में गोरखा इराइजोज ने भी अपने पाले में ही गोल किया और बार्सिलोना ने इसकी बदौलत 2-0 से बढ़त ली।
इस बार बार्सिलोना ने गिरोना की गलतियों का इंतजार न करते हुए 69वें मिनट में लुइस सुआरेज की ओर से किए गए गोल के दम पर 3-0 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath