स्पेनिश लीग : गिरोना ने सेल्टा को 1-0 से मात दी

गिरोना (स्पेन), 28 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल लीग में गिरोना ने सेल्टा विगो को यहां 1-0 से हराते हुए अंकतालिका में सांतवें स्थान पर पहुंच गया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार को ह़ुए मुकाबले में पोर्तू ने गोल दाग कर मेजबान टीम को जीत दिलाई।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई लेकिन 14वें मिनट में पोर्तू के गोल करने के बाद मेहमान टीम अधिक दबाव में नजर आई।

हालांकि, सेल्टा मैच में वापसी करने की लगातार कोशिशें करती रही।

मैच के 27वें मिनट में मैक्सि गोमेज गोल करने के बहुत करीब पहुंच गए लेकिन वह मेहमान टीम की वापसी नहीं करा सके।

दूसरे हाफ में गिरोना ने अपने डिफेंस को अधिक मजबूत कर लिया और लीग की पांचवीं क्लीन शीट रखने में कामयाब रही।

इस हार के बाद सेल्टा 35 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें पायदन पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493