स्पेनिश लीग : गेटाफे ने बार्सिलोना को बराबरी पर रोका

मेड्रिड, 12 फरवरी (आईएएनएस)। गेटाफे ने रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में तालिका में सबसे ऊपर चल रहे एफसी बार्सिलोना को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया।

एक अन्य मैच में वालेंसिया सीएफ ने लेवांते को 3-1 से हराया।

इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है कि बार्सिलोना गोल नहीं कर सका है। बार्सिलोना ने अपने घर में इस सीजन में सिर्फ दो अंक गंवाए हैं।

गुरुवार को वालेंसिया के खिलाफ कोपा डेल रे सेमीफाइनल खेलने के बाद थकी हुई दिख रही बार्सिलोना टीम को गेटाफे के गोलकीपर विंसेंट गुएटा ने एक भी मौका नहीं दिया।

एक अन्य मैच में सेल्टा विगो और इस्पानियोल ने 2-2 से ड्रॉ खेला। सेल्टा विगो के लिए मैक्सी गोमेज ने दो गोल किए जबकि इस्पानियोल के लिए लियो बैप्टीस्टाओ और गेरार्ड मोरेनो ने गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493