ए कोरुना (स्पेन), 4 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के 27वें दौर के मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना ने आईबार के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के बाद डेपोर्टिवो रेलिगेशन जोन में बरकरार है।
रियाजोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच के पहले हाफ में मेजबान टीम ने गोल करने के कई मौके गंवाए। अगर डेपोर्टिवो यह मैच जीतने में कामयाब रहती तो वह 17वें पायादान पर पहुंच जाती और रेलिगेशन जोन से बाहर हो जाती।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस ड्रॉ के बाद आईबार आठवें पायदान पर फिसल गई है।
मैच का पहला गोल 11वें मिनट में आईबार के लिए ताकाशी नूई ने किया।
इसके बाद, फ्लोरिन एनदोने ने 33वें मिनट में डेपोर्टिवो ने बराबरी का गोल किया।
dharmpath.com dharmpath