स्पेनिश लीग : बार्सिलोना, वालेंसिया, मेड्रिड और एटलेटिको जीते

मेड्रिड, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बार्सिलोना, वालेंसिया, रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के नौवें दौर में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल ने रविवार रात सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए मैच में एइबर को 3-0 से मात दी।

इस मैच में रियल का खाता 18वें मिनट में एइबर के खिलाड़ी पाब्लो ओलिविएरा की गलती के कारण खुला। उन्होंने अपने ही पाले में गोल किया।

इस गोल से रियल ने 1-0 से बढ़त हासिल की। इसके बाद मार्कोस असेंसियो (28वें मिनट) के गोल से रियल ने 2-0 की बढ़त बनाई।

दूसरे हाफ में रियल ने एइबर को गोल करने का मौका नहीं दिया और मार्सेलो (82वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के दम पर 3-0 से जीत हासिल की।

एटलेटिको ने सेल्टा को केविन गामेइरो की ओर से 28वें मिनट में किए गए गोल के दम पर 1-0 से मात दी।

बार्सिलोना ने अपने नौवें दौर के मुकाबले में मलागा को 2-0 से हराया।

वालेंसिया ने स्पेनिश लीग के नौवें दौर में सेविला को 4-0 से करारी मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493