स्पेनिश लीग : बिलबाओ ने लास पाल्मास से गोलरहित ड्रॉ खेला

बिलबाओ (स्पेन), 10 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में एथलेटिक बिलबाओ ने लीग में 18वें स्थान पर मौजूद लास पाल्मास से गोल रहित ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस ड्रॉ से एक अंक मिलने के बाद पाल्मास अंक तालिका में 17वें पाएदान पर काबिज लेवांते से दो अंक पीछे है।

मेजबान टीम बिलबाओ ने पाल्मास पर शुरू से दवाब बनाए रखा लेकिन पहले हाफ में वल गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

बिलबाओ ने पाल्मास पर दवाब बनाए रखा लेकिन मेहमान टीम को गोल करने के कई मौके भी मिले जिसे वह भुना नहीं पाए।

मैच में मेजबान टीम के पास गोल करने का सबसे सुनहरा अवसर दूसरे हाफ में आया लेकिन मिकेल रिको चूक गए और उनकी टीम को ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा।

इस ड्रॉ के बाद एथलेटिक बिलबाओ अंक तालिका में 28 अंकों के साथ 13वें स्थान पर काबिज है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493