स्पेनिश लीग : बेल की चोट से वापसी, रियल ने जीता मैच

मेड्रिड, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हाल ही में चोट से वापसी करने वाले खिलाड़ी गारेथ बेल की ओर से किए गए गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 23वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में एस्पेनॉल को 2-0 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रियल के लिए अल्वारो मोराटा (33वें मिनट) और बेल (83वें मिनट) ने गोल किए।

इस मैच में जीत के साथ रियल स्पेनिश लीग सूची में शीर्ष पर बरकरार है और वह दूसरे स्थान पर काबिज सेविला से तीन अंक आगे है।

टखने की चोट के कारण तीन माह तक फुटबाल जगत से बाहर रहे बेल ने चोट से उबरने के बाद खेले गए अपने पहले ही मुकाबले में गोल दागकर शानदार वापसी की।

रियल के कोच जिनेदिन जिदान ने कहा, “मैंने बेल को इस मैच का भरपूर आनंद लेने का सुझाव दिया था। वह एक खास खिलाड़ी हैं और सबसे अलग हैं। उन्हें देख कर ऐसा लगा ही नहीं कि वह तीन माह तक फुटबाल से दूर रहे।”

वेल्स की राष्ट्रीय टीम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बेल ने कहा, “टीम में मेरी वापसी पर जिस प्रकार का स्वागत सभी ने किया, वह अद्वितीय था। वापस आकर जीत हासिल करना शानदार बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493