पाम्पलोना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने स्पेनिश लीग के 22वें दौर में शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में ओसासुना क्लब को 3-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लीग सूची में सबसे नीचे स्थित क्लब ओसासुना के खिलाफ एल सदर फुटबाल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला रियल के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहा।
मुकाबले के पहले हाफ में रियल क्लब के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 24वें मिनट में गोल दागकर स्पेनिश क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि, क्लब की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और ओसासुना के लिए 33वें मिनट में सर्गियो लियोन ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया।
इसके बाद दूसरे हाफ में रियल ने अपने खेल को तेज किया और ओसासुना को एक भी गोल का मौका न देते हुए दो और गोल दागे।
रियल के लिए ये दो गोल इस्को (32वें मिनट) और लुकास (93वें मिनट) ने किए, जिसकी बदौलत क्लब ने ओसासुना को 3-1 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath