स्पेनिश लीग : मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना ने वालेकानो को 5-1 से हराया

मेड्रिड ,4 मार्च (आईएएनएस)। लियोनेल मेसी की हैट्रिक की बदौलत स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने रायो वालेकानो को स्पेनिश लीग मुकाबले में 5-1 से हरा दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इवान राकिटिक ने 22वें मिनट में बार्सिलोना के लिए पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

बार्सिलोना इस समय 69 अंको के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर उससे आठ अंक पीछे एटलेटिको मेड्रिड है। रियल मेड्रिड तीसरे स्थान पर है।

पहले गोल के एक मिनट बाद ही मेसी ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मध्यांतर के बाद 53वें मिनट में मेसी ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया।

वालेकानो के लिए पहला गोल 57वें मिनट में आया। मानुचो ने टीम के लिए पहला गोल किया।

मेसी ने 72वें मिनट में अपनी गोल की हैट्रिक पूरी कर स्कोर 4-1 कर दिया। बार्सिलोना के लिए पांचवां गोल अरार्डा टुरान ने 86वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493