स्पेनिश लीग : मेसी के शानदार 4 गोल, बार्सिलोना की जीत

बार्सिलोना, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से दागे गए शानदार चार गोल की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबाल लीग में खेले गए मैच में एइबर को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने एइबर को 6-1 से मात दी।

मैच में 20वें मिनट में मेसी ने पेनाल्टी पर गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके बाद पॉलिन्हो ने 38वें मिनट में दूसरा गोल कर टीम को बढ़त दी।

दूसरे हाफ में डेनिस सुआरेज ने 53वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 3-0 से बढ़त दी।

इस बीच, सर्गी एनरिक ने एइबर के लिए 57वें मिनट में पहला गोल दागा और यह इस मैच में टीम की ओर से किया गया अंतिम गोल भी था।

इसके बाद मेसी ने आगे बढ़ते हुए 59वें, 62वें और 87वें मिनट में तीन गोल किए और बार्सिलोना को एइबर पर 6-1 से जीत दिलाई।

बार्सिलोना 15 अंकों के साथ लीग सूची में शीर्ष स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493